March 11, 2026 8:02 am

दहेज एक्ट में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मल्लावां/हरदोई।दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी मीना पत्नी रामनरेश को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री सपना की शादी 16 अप्रैल 16 को भगतुपुर निवासी रमाकांत पुत्र जगदीश के साथ की थी। बताया कि शादी में उसने सामर्थ्य के अनुसार,बाइक फ्रिज कूलर समेत अन्य सामान दिया था। इसके बावजूद दहेज से लड़की के  पति रमाकांत,ससुर जगदीश,सास गुड्डी,ननद रामकांती संतुष्ट नही थे। बताया कि दहेज में सोने की चेन व एक लाख रुपये की मांग कर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। 22 अगस्त की आरोपियों ने उसको पुत्री को मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्घ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें