March 17, 2026 10:34 pm

यूथ ब्रिगेड हरदोई के पदाधिकारियों द्वारा हरदोई शहर में साइकिल यात्रा निकाली गयी

यूथ ब्रिगेड हरदोई द्वारा नगर में साइकिल यात्रा निकाल कर सपा सरकार में हुए कार्यो को गिनाया गया
हरदोई।मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड हरदोई के पदाधिकारियों द्वारा हरदोई शहर में साइकिल यात्रा निकाली गयी और समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गए कार्यो को साइकिल यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
साइकिल यात्रा बिलग्राम चुंगी स्थित यूथ ब्रिगेड के कार्यालय से कृषि विश्वविद्यालय होकर लखनऊ चुंगी से किसान बाजार (सर्कुलर रोड) से रेलवे स्टेशन से होते हुए जिंदपीर चौराहा ओवरब्रिज होते हुए कैनाल रोड से निकलकर कोयल बाग कालोनी होते हुए जेल रोड से  निकलकर पुलिस लाइन होते हुए जिला महिला चिकित्सालय से सिनेमा चौराहा से निकलकर सोल्जर बोर्ड चौराहा से निकलकर सदर तहसील होते हुए नुमाइश चौराहा से निकलकर रोडवेज बस स्टैंड होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह ककवाही,गिरिजा शंकर पाल,संजेश यादव,उत्तम यादव,कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव गोलू,आकाश दिवाकर,हरिराम गुप्ता,विनीत यादव,रजत अवस्थी,रजनीश प्रजापति,विनीत पांडेय,आलोक सिंह,रवि चतुर्वेदी, शैलेंद्र राजवंशी,अजीत वर्मा,रवि चतुर्वेदी,ललित कुमार, सिंह,विशाल कश्यप सहित विधानसभा, ब्लॉक,नगर कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें