March 13, 2026 9:49 am

माधौगंज पुलिस ने जुआं खेलते 10 लोगों को पकड़ा

माधौगंज/हरदोई।पुलिस ने एक घर में हो रहे जुआं खेलते दस लोगो को पकड़ा।पकड़े गए लोगो के कब्जे से मालफड़ से 33970रुपए,जामा तलाशी में 5300 रुपए व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कस्बे के गोखले नगर के एक मकान से छापेमारी करके दस लोगो को पकड़ा।पकड़े गए ग्राम दौलतयारपुर निवासी किस्मत अली, बिलग्राम कोतवाली के ग्राम पबियानी निवासी संजय कुमार सहित कस्बे के माखन सिंह, दिनेश, बालकराम, रामू, मोहम्मद इशाक, संतोष, दिलशाद, संगम सोनी सहित गोविन्द को गिरफ्तार किया गया। फड़ से 52 तास के पत्ते, 33970 रुपए, जामा तलाशी में 5300 रुपए बरामद हुए। छापेमारी की कार्रवाई में एसआई पुष्कर वर्मा, सुनील कुमार,मोहर सिंह, आरपी राव हमराही सिपाही सुनील कुमार, रजनीश, कृष्णपाल,विनय कुमार, अनुज कुमार, प्रदुम्न कुमार, विक्रम सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें