March 11, 2026 5:19 pm

जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई/टड़ियावां।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के द्वारा जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत टड़ियावां इंस्पेक्टर राय सिंह अपराध के प्रति अंकुश लगाने में लगातार प्रयासरत हैं।
श्री सिंह के निर्देशानुसार आज उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह द्वारा जिला बदर अपराधी अमित यादव पुत्र रणवीर निवासी तेलियानी मजरा फुकहा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 10 गुंडा अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
श्री सिंह ने बताया अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें