March 15, 2026 8:49 pm

कृषि मेले के माध्यम से किसानों को किया जागरुक

हरदोई।सुरसा ब्लाॅक परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषि जागरुकता कार्यक्रम योजना के तहत बुधवार को आयोजित किसान मेला व प्रदर्शनी में किसानों को उन्नतिशील बीजों की पहचान कराई गई।
उप परियोजना निदेशक जयराम सिंह ने कहा कि जागरुक किसान अच्छी फसल उत्पादन कर आमदनी कर लेता है। अच्छे बीजों और जैविक व रसायनिक उर्वरक का उचित प्रयोग कर कोई भी फसल उत्पादन कम लागत में बढा सकता है।
पराली के बदले खाद मिलने व वातावरण दूषित होने से बचाव के बारे में भी किसानों को जागरुक किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता समाजसेवी धनंजय मिश्रा ने परिसर में लगी प्रदर्शनी को देखकर सराहना की। साथ ही सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी ।कार्यक्रम में मुख्यरुप से बीडीओ डॉ रामप्रकाश,उमेश चन्द्र प्रभारी राजकीय बीज भंण्डार,हुकुम सिंह बिषय बस्तु विशेषज्ञ,मुनेश कुमार बीटीएम,डॉ एन.के. गुप्ता पशुचिकित्सा अधिकारी प्रधानगण क्षेत्रपंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें