March 13, 2026 9:21 am

डेंगू जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम हेतु लोगो के घरों में निरिक्षण किया गया

हरदोई।नगर पंचायत कछौना पत्सेनी के वार्ड नं 1अंबेडकर नगर में डेंगू जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम हेतु लोगो के घरों में फ्रिज के पीछे लगे बॉक्स का अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें 03 घरों में फ्रिज के बॉक्स में पानी जमा पाया गया और कीड़े निकले।
मो सलमान पुत्र मो इदरीश, सरोज पुत्र विजय कुमार, एवं पिंटू पुत्र सुंदर जिन्हे नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान लिपिक जे बी सिंह, रामजी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पंचायत कछौना कार्यालय पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जिला समन्वयक अंशुल द्वारा उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों को डेंगू और दिमागी बुखार जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव और अपने आस पास साफ सफाई हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव, लिपिक जे बी सिंह, मो इरफान, रामजी और नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें