January 24, 2026 12:02 pm

सपा के 2 जिला पंचायत व 2 प्रधानों ने थामा बीजेपी का दामन

हरदोई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हरदोई आगमन पर हरपालपुर क्षेत्र से सवायजपुर विधायक  राघवेंद्र प्रताप सिंह रानू की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी छोड़ दो जिला पंचायत सदस्य व दो प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
क्षेत्रीय विधायक और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले वेद राम कुशवाहा सदस्य जिला पंचायत हरपालपुर, रामाधार सदस्य जिला पंचायत सदस्य भरखनी, आशीष मिश्रा प्रधान धानी नाला, राहुल सिंह प्रधान लुदियापुर, वेद प्रकाश त्रिवेदी सपा पदाधिकारी, और इनके समर्थक गणों में उमेश शुक्ला, राजीव शुक्ला, नन्हे बाजपेई, श्याम पाल,अजीत कुमार सिंह, राम बहादुर सिंह, प्रेमपाल सिंह, आनंद कुमार सिंह, अरविंद सिंह, रोहित सिंह, ऋषभ सिंह आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला पंचायत सदस्य हरपालपुर वेद राम कुशवाहा ने बताया कि सपा के परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति से तंग आकर सबका साथ सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें