March 11, 2026 2:00 am

भिक्षावृत्ति के लिए आखिर क्यों मजबूर हो रहे बच्चे

सांप का खेल दिखाकर पढ़ने क़ी उम्र मे भीख मांग रहे मासूम
 बिलग्राम/हरदोई।सड़कों पर कई बच्चे भिक्षा मांग कर सर्वशिक्षा अभियान व भिक्षावृत्ति पर चल रहे कार्यक्रमों क़ी पोल खोलते नज़र आते हैं इन बच्चों का कहना कि पेट भरने के लिए भीख मांगनी पड़ती है।
बिलग्राम क़ी बाजार में कई नौनिहाल भीख मांगते नज़र आते हैं कोई बच्चा झोला डाले तो कोई करतब दिखाकर तो कोई रस्सी पर चलकर बाजार मे भीख माग रहें हैं। पढ़ाई क़ी उम्र मे जिन कंधों पर बस्ते होने चाहिए, उनके स्थान पर ऐसे झोले हैं जिनमें भीख मे मिला राशन रखते हैं।
देखने पर दो बच्चे ऐसे भी नज़र आए जो सांप के फन से खेलकर भीख मांग रहें थे। ये दीपक औऱ सचिन नाम के बच्चे अपना नाम तो बता सके पर पिता का नाम पता आदि नही बता पाए।सभी बच्चों का यही कहना है कि वे मजबूरी वश भिक्षा मांगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें