मां भगवती जागरण के भजनों पर झूमे भक्तगण

माधौगंज/हरदोई।मां भगवती जागरण में कलाकारों ने देवी भजनों को संगीत की धुन पर भक्त सारी रात झूमते नजर आए।
कुरसठ के थान पति बाबा मंदिर पर
 रवि मिश्रा, सुषमा मिश्रा ,शेखर मिश्रा ने जागरण का आयोजन किया। सारी रात जया शुक्ला एंड कंपनी लखनऊ के कलाकारों ने मां भगवती के भजनों पर रात भर गुणगान कर भगवती की महिमा का बखान किया।
जागरण पार्टी में जूली सिंह द्वारा भोजपुरी भजनों को भक्तों ने खूब सराहा। वही अमर हमराही ,विनय सिंह, प्रवेश शुक्ला ,अमित परवाना द्वारा भी भगवती के गीतों पर भक्तों को खूब झुमाया।
जागरण पार्टी द्वारा गणेश जी,  लट्ठमार होली, हनुमान जी एवं भोलेनाथ का तांडव की झांकी प्रस्तुत की। देवी देवताओं की सजीव झांकियों को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन विमल किशोर पाठक ने किया और सैकड़ो भक्त जनों ने भाग लिया।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

बिलग्राम हरदोई ।। पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के जन्म दिन के शुभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *