March 16, 2026 10:38 pm

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

माधौगंज/हरदोई। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।
चौकी कुरसठ के एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में कहा कि वह अपने पति के साथ जीविका चलाने के लिए बाहर रहती है घर पर उसके दोनों नाबालिग बच्चे अकेले रहते हैं शुक्रवार को देर रात में नीरज ,देवेंद्र और अनुज घर के अंदर घुस आए तथा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगे तभी उनका 13 वर्षीय पुत्र भागवत कथा से वापस आ गया और चिल्लाने लगा तब तीनो लोग  कूद कर भाग गए। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें