March 12, 2026 3:35 am

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न

हरदोई।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा  यशपाल गोला ने प्रदेश में 17 से 31 अक्टूबर तक होने वाले विभिन्न पिछड़ी जातियों के सम्मेलन की रूपरेखा के बारे में बताया।
जनपद से हर वर्ग के लोगो को सम्मेलन में जाने का संकल्प दिलाया।
बैठक को ओबीसी मोर्चा के अवध छेत्र के महामंत्री व जिला प्रभारी श्री राम चंद्र गुप्ता ने सम्मवोधित करते हुए कहा देश व प्रदेश में सरकार बनाने में पिछड़ों की अहम भूमिका रही है उन्होंने कहा 2022 में भी पिछड़ों के दम से भाजपा 350 सीट जीतकर सरकार बनायेगी कार्यसमिति को जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत व जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने संबोधित किया।जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनिल सिंह राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया व कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्य क्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के महामंत्री पवन राजपूत ने किया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के महामंत्री छविराम कुशवाहा व जिला कार्यकारणी ओबीसी मोर्चा सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें