March 15, 2026 8:23 am

नगर पंचायत कुरसठ के वार्षिक मेले में हुआ भव्य दंगल का आयोजन

हरदोई।नगर पंचायत कुरसठ में लगभग 80 वर्ष से वार्षिक मेले का आयोजन, जो कि करवा चौथ पर होता है, इस बार भी मेले का भव्य आयोजन हुआ। मेले के दूसरे दिन भव्य दंगल हुआ। जिसका आयोजन मेला समिति व समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर किया।
भव्य दंगल के आयोजन में कई राज्यों से पहलवानों ने भाग लिया।
जानकारी देते चलें, करवा चौथ पर होने वाले वार्षिक मेले में नगर पंचायत कुरसठ में मेले के दौरान सोमवार को भव्य दंगल का आयोजन हुआ जिसमें कई पहलवानों ने अपनी कुश्ती का जौहर दिखाया, जिसमें मुख्य रुप से
पहली कुश्ती पहलवान प्रवीण कुमार रामनगर कुरसठ व पहलवान सत्यम पटेल नगर कुरसठ, पहलवान कल्लू रामपुर व पहलवान सोनू कानपुर के मध्य दूसरी कुश्ती,पहलवान मुकेश कानपुर व पहलवान जालिम सिंह हमीरपुर के मध्य तीसरी कुश्ती के अलावा पहलवान इमरान कानपुर पहलवान मुस्ताक बालामऊ, पहलवान शैलेंद्र हरैया, पहलवान सेनूर बिल्लौर ,पहलवान जालिम सिंह हमीरपुर ,पहलवान मनीष मथुरा ,पहलवान सनी बाराबंकी ,पहलवान उदय भान तेजी पुर, पहलवान छोटू कन्नौज, पहलवान श्रीपाल दारापुर, पहलवान कुलदीप भूरा, पहलवान प्रमोद, पहलवान बृजेश बिलग्राम, पहलवान रमेश वर्मा, पहलवान राम दत्त मिश्रा शुक्ला पुर ,पहलवान मनीष मथुरा के मध्य रोचक मुकाबले देखने को मिले। मेला प्रांगण में मुख्य रूप से मेला के आयोजक श्री कृष्ण कुमार पांडे, कमल किशोर पाठक, प्रेम कहार, जसवंत महतिया, हरिशंकर उगू, अवधेश, शालू ,शैलेंद्र, गंगाराम कनौजिया, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कल्याण सिंह, जिला सचिव राजीव कुमार पटेल, सपा ब्लॉक अध्यक्ष लकी पटेल, सपा ब्लॉक अध्यक्ष बिलग्राम हरिपाल सिंह यादव, सपा नेता हरिनाम सिंह गुरु जी, अनुराग सिंह पटेल, सुमित पटेल, संदीप शुक्ला पत्रकार, अखिलेश पटेल, सरवन कुमार यादव सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें