March 13, 2026 9:38 am

बाढ़ आने की सम्भावना को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष 234385 स्थापित किया गया है:- एडीएम

बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन,पानी आदि की समस्त सुविधायें तत्काल उपलब्ध करायें:वन्दना त्रिवेदी
हरदोई।अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी ने बताया है कि शारदा नहर खण्ड से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में स्थित नादियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और निकट भविष्य मेें बाढ़ आने की सम्भावना को देखते हुए गांधी भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नम्बर 05852-234385 हैं और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिये गये है कि 24 घंटे कन्ट्रोल रूम में रहकर प्राप्त सूचनाओें को संबंधित उच्चाधिकारियों को तत्काल उपलब्ध करायें।
उन्होनें बताया है कि बाढ़ चौकियों पर नियंत्रण एवं निगरानी के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की तीन पालियों में 8-8 घंटे डियुटी लगायी गयी है तथा निर्देशित किया गया है कि बाढ़ की गम्भीरता को देखते हुए समय-समय पर ग्रामवासियों को सचेत करते रहे तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी आदि की समस्त सुविधायें तत्काल उपलब्ध करायें और अधिक जल भराव वाले ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करायें। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिये है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कानूनगो एवं लेखपालों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के मकान एवं फसल का स्थलीय निरीक्षण करें और निरीक्षण आख्या तत्काल प्रभाव से राजस्व विभाग को प्रेषित करें।
उन्होने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं दवाओं का वितरण स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा किया जा रहा है तथा जिला पूर्ति विभाग द्वारा प्रभावित लोगों को राशन एवं भोजन के पैकेट आदि का वितरण किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को शासन द्वारा निर्धारित आवास एवं फसल का मानक के अनुरूप मुआवजा दिलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें