March 16, 2026 10:43 am

125 ग्राम पंचायतों में अपनी वाटिका विकसित हुईं -सीडीओ

हरदोई।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक होता है। जनपद की कुल आबादी का लगभग 90 प्रतिषत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में निवास करता है, जहाॅं पर लोगों को प्रकृति के सानिध्य में शान्त वातावरण में बैठने टहलने हेतु कोई उपयुक्त स्थल नहीं होते हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुएजिलाधिकारी,हरदोई अविनाश कुमार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगान्तर्गत/राज्य वित्त आयोग से कन्वर्जन कराकर ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्राम समाज की भूमि पर ग्रामीण जनसंख्या को शहरी सुविधा युक्त पार्क उपलब्ध कराने हेतु अपनी वाटिका विकसित करने दिशा-निर्देश मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना को दिये गये।मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त सार्वजनकि भूमि को चिन्हित कराकर,उन पर 125 ’’अपनी वाटिकाओं’’ को विकसित कराया गया है। इन वाटिकाओं में मुख्यतः फूलदार, फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया है।अपनी वाटिकाओं में टहलने हेतु इण्टरलांकिग पाथ-वे, बैठने हेतु बेन्च, पौधों की सिंचाई हेतु सबमर्षिबुल पम्प एवं पौधें की सुरक्षा हेतु तारफेशिंग एवं का गेट का निर्माण कराया गया है। इन अपनी वाटिकाओं के निर्माण से जहाॅं एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में हरित पट्टी का विकास हुआ है, वही ग्रामीण जनता को स्वस्थ्य एवं स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध हो रहा है तथा अपनी वाटिकाओं के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य को शहरी सुविधा युक्त पार्क के रूप में एक विकसित स्थल की सुविधा प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग जनसमान्य द्वारा किया जा रहा है तथा लोगों में समरसता की भावना का विकास हो रहा है।विकास खण्ड अहरोरी में 09,बावन 07, बेहन्दर 10,भरावन 10, भरखनी 08,बिलग्राम 05,हरियावां09,हरपालपुर01,कछौना05,कोथावां 06,माधौगंज04, मल्लावां03,पिहानी08,साण्डी06,सण्डीला09,शाहाबाद 04,सुरसा04,टड़ियावां12,टोडरपुर 05 बनाई गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें