March 16, 2026 8:32 am

लम्बित वेतन, पेंशन, बीमा, ग्रेजुएटी आदि का भुगतान तत्काल प्रभाव से कराना सुनिश्चित करें:डीएम

देय प्रकरणों में बिलम्ब होने पर विभागाध्यक्ष तथा पटल सहायक पर कार्यवाही की जायेगी:- अविनाश
हरदोई।विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में सरकारी कर्मचारियों एवं शिक्षकों के बकाया भुगतान निस्तारण के सम्बन्ध में आहूत दर्पण बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शिक्षा, विद्युत,समाज कल्याण, निर्वाचन,पंचायत एवं नगर निकायों के उपस्थित अधिकारियों व पटल सहायकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि सेवा निवृत्त सरकारी सेवक एवं शिक्षकों के लम्बित वेतन, पेंशन,बीमा,ग्रेजुएटी आदि का भुगतान तत्काल प्रभाव से कराना सुनिश्चित करें।
बेसिक शिक्षा एवं विद्युत विभाग के लम्बित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,लेखाधिकारी तथा विद्युत विभाग के पटल सहायकों के वेतन पर रोक लगाते हुए कि कर्मचारियों के बकाया भुगतान करने पर वेतन का भुगतान किया जायेगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों के समस्त बकाया देयकों का भुगतान समय से करायें और बजट न होने की दशा में धनराशि आवंटन हेतु अपने विभाग से पत्राचार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कर्मचारियों एवं शिक्षकों के देय प्रकरणों में बिलम्ब किया जाये उस विभागाध्यक्ष तथा पटल सहायक पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, वरिष्ठ कोषाधिकारी कंचन भारती,जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय, अन्य अधिकारी, पटल सहायक तथा आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें