बाढ़ पीड़ितों को सभी दलों के जनप्रतिनिधि, दिला रहे मदद का भरोसा
हरपालपुर/हरदोई कटियारी क्षेत्र मे गंगा राम गंगा गंभीरी नीलम गर्रा पांच नदियों मे बाढ से कटियारी के डेढ़ सौ गांव प्रभावित हो गए। दो लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।कुछ तो ऐसे गांव हैं।जो गंगा और रामगंगा के बीच बसे होने के चलते भयंकर बाढ़ में टापू बन गए थे।2022 विधानसभा चुनाव नजदीक होने से सभी दल के संभावित प्रत्याशी जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।
सवायजपुर विधानसभा के डेढ़ सौ गांव भयंकर बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। जिसमें करीब 2 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।जिसमें कुछ गांव गंगा और रामगंगा के बीच बसे होने के चलते टापू बन गए थे।दो दिनों तक प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन पहुंचाया। बाद में पीड़ित परिवारों को भोजन भी प्रशासन की तरफ से बंद करा दिया गया। नायब तहसीलदार सुशील कुमार से बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लंच पैकेट कई प्रभावित गांवों में नहीं पहुंच पा रहे थे। जिसको लेकर प्रशासन ने बंद करा दिया है। अब बाढ़ प्रभावितगावों के कोटेदार व ग्राम प्रधान बाढ़ पीड़ित परिवारों तक लंच पैकेट भिजवाने का काम करेंगे।वही सभी दल के संभावित उम्मीदवार अब जनता के बीच पहुंचने लगे हैं।और उन्हें शासन के तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सवायजपुर विधानसभा के क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू लगातार जनता के बीच जाकर उन्हें शासन से सहयोग दिलाने का भरोसा दिला रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सवायजपुर विधानसभा के संभावित उम्मीदवार पूर्व जिला अध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लगातार जायजा लेते हुए जनता को राशन वितरण के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं।बसपा के संभावित प्रत्याशी राहुल तिवारी लगातार तीन दिनों से बाढ़ ग्रस्त इलाके में नाव से पहुंचकर लोगों को लंच पैकेट व राशन वितरण का काम कर रहे हैं।कांग्रेश सेवादल के जिला अध्यक्ष गोपाल पांडेय सवायजपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी ने कहा कि बड़ागांव, पांडेपुरवा, चौधरियापुर आदि गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कोई भी दल का नेता बाढ़ पीड़ित परिवारों तक नहीं पहुंचा है। भाजपा नेता सूरज सिंह लगातार जनता के बीच पहुंचकर लोगों को शासन स्तर से मदद का भरोसा दिला रहे हैं। उन्होंने भी क्षेत्र के मुर्वा गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए लंगर का प्रबंध करवाया है। शासन के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह के पुत्र भाजपा नेता अंशुमान सिंह बाढ़ इलाके का लगातार दौरा कर रहे हैं। मिशन आत्म संतुष्टि के संस्थापक सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कई गांवों में बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर की व्यवस्था करवाई है।वह लगातार बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचकर लंच पैकेट वितरण करते हुए आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।देखा जाए तो 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते सभी दलो के संभावित उम्मीदवार कटियारी क्षेत्र की जनता को अपनी तरफ लुभाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। सभी दल के संभावित उम्मीदवार 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी जनता के बीच अच्छी पकड़ बनाने के लिए जुटे हुए हैं।अब देखना यह होगा कि क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद किस दल का संभावित प्रत्याशी जनता के दिलों पर 2022 विधानसभा के चुनाव में राज करेगा। डेढ़ सौ गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। कुछ गांव तो ऐसे हैं कि जिस में भयंकर बाढ़ आने से ग्रामीणों के आशियाने तक उजड़ गए हैं।