November 18, 2025 1:57 pm

मुर्गा फार्म की दुर्गंध से परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मल्लावां/ हरदोई।घरों के पास मुर्गा फार्म होने से जिसमे से निकलने वाली गंदगी, व बदबू से परेशान होकर लोगों ने एक शिकायत मुख्यमंत्री से लगाकर उच्चाधिकारियों से की है जिसक अभी तक समस्या का हल नही हो सका है।आज कल कई तरह की बीमारियां चल रही है। और शासन का आदेश है कि मुर्गा फार्म बस्ती व घरों के पास संचालित नही किये जायेंगे। उसके बाद भी कस्बे में कई जगहों पर मुर्गा फार्म चलाये जा रहे है। इसी से परेशान होकर सुगम कटियार निवासी भगवन्त नगर चुंगी नम्बर 1 ने मुख्यमंत्री से लगाकर उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर घर के पीछे संचालित हो रहे मुर्गा फार्म को हटवाने की मांग कर चुके है। शिकायती पत्र में बताया है कि मुर्गा फार्म होने से उसकी गंदगी व बदबू से हम लोगो का जीना दुश्वार हो गया है। लोग बीमार भी पड़ रहे है। पर अभी तक मुर्गा फार्म नही हटाये गए है और शिकायतों का गलत निस्तारण कर दिया जा रहा है। जिससे हम लोगों को परेशानी हो रही हैं। इस सम्बंध में ईओ मुकेश निगम ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें