March 12, 2026 5:17 am

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बीडीओ के साथ की बैठक

हरदोई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती अलका पांडे के विश्राम कक्ष में खण्ड विकास अधिकारी के साथ बैठक हुई।बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने हेतु चर्चा हुई।
सचिव अलका पांडे ने कहा कि आम जनमानस को भारत के संविधान और मौलिक कर्तव्य ,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित की जा रहीं योजनाएं, निःशुल्क विधिक सहायता दिलाए जाने तथा कल्याणकारी योजनाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दिशा निर्देश प्राप्त हुये हैं। उन्होने अधिकारियों से कहा कि दिनांक -2 अक्टूबर 2021 से दिनांक 14 / 11 / 2021 / तक अमृत महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें प्रत्येक नगर, कस्बा, गाँव एवं आम जनमानस तक विधिक सेवा गति विधियों के सम्बन्ध व्यापक जागरूकता फैलायी जाय एवं विधिक सहायता तथा कल्याणकारी योजनाओं से उनको जागरूक किया जाय तथा स्थल पर ही पात्र लाभार्थी को कल्याणकारी, शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाए जाने तथा आम जनमानस तक विधिक सेवाएं पहुचाने हेतु निर्देशित भी किया।
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी रमेश चंद्र अग्रवाल,मनवीर सिंह, पंकज यादव,रचना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें