March 12, 2026 7:50 pm

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चल रहा मिशन आत्मसन्तुष्टि का लंगर 

हरदोई।सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर में आजकल भीषण बाढ़ का प्रकोप है। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच बसे गांवों के नागरिक इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बीच मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद का हाथ लगातार बढ़ाया है।
मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के चाऊपर, बारी,श्यामपुर पंजा, हरियापुर,बूँदापुर आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर खाना खिलाया व उन्होंने ग्रामवासियों से भेंटकर हालात का जायजा लिया। व कई परिवारो को आर्थिक मदद दी। इस दौरान समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने पीड़ित ग्रामीणों की मदद का निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिशन आत्मसन्तुष्टि का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आत्मसन्तुष्टि मिशन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार लंगर की व्यवस्था की जा रही है। निःशुल्क भोजन की उपलब्धता के लिए लंगर की व्यवस्था बाढ़ की विभीषिका खत्म होने तक लगातार ऐसे ही चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें