January 31, 2026 7:56 am

खजुराहरा में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम संपन्न

हरदोई। सांडी विधानसभा के सुरसा मंडल के ग्राम खजुराहरा में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह रहे।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने मंडल की कार्यसमिति की बैठक ली और कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा जोर शोर से मंडल में भारतीय जनता पार्टी की योजनाएं जन जन तक पहुंचाने का काम करें और आए हुए सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मिस्ड कॉल कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
इसी क्रम में युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव हम लोग सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के मंडल अध्यक्ष रजनीश, मंडल महामंत्री उमेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य गुड्डन मिश्रा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष नीतू पांडे, अरुणेश मिश्रा,आशीष मिश्रा, प्रशांत सिंह, अशोक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें