March 15, 2026 9:34 pm

सैय्यद जीलानी मियाँ ने कहा दुनिया को अलविदा, आबाई कब्रिस्तान में किये गये दफ्न

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई।। खानकाहे सुगरविया बड़ी सरकार मोहल्ला मैदानपुरा के सज्जादा नशीन सय्यद उवैस मुस्तफ़ा वास्ती के बड़े अब्बू हज़रत सैय्यद मौलना ज़ैनुल आब्दीन रहमतुल्लाह अलैहि के शहज़ादे हज़रत जीलानी मियां का बीते 29 व 30 नवम्बर की रात्रि लगभग चार बजे इंतकाल हो गया था

उनके इंतकाल की जैसे ही खबर सोशल मीडिया पर फैली मुकामी व दूर दराज के चाहने वालो में ग़म की लहर दौड़ गई।लोग दूरदराज से उनके अंतिम विदाई के लिए बिलग्राम पहुंचने लगे मंगलवार 30 नवम्बर को ज़ोहर की नमाज़ के बाद सैय्यद जीलानी मियाँ की नमाज़े जनाज़ा हुज़ूर सैय्यद उवैसे मुस्तफ़ा वास्ती ने पढ़ाई उसके बाद उन्हें उनके पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया ।

नमाज़े जनाज़ा में खुसूसी तौर पर शिरकत करने वालो में मारहरा शरीफ के सज्जादा हज़रत सैय्यद नजीब हैदर, सैय्यद हस्सान मियाँ मसौली शरीफ,सैय्यद हुसैन मियाँ खानकाहे वाहिदीया, सैय्यद सोहेल मियाँ, सैय्यद अफसर मियाँ, हज़रत सैय्यद बादशाह हुसैन वास्ती, सैय्यद अनस मियाँ, सैय्यद सालार मियाँ,माजिद व वाजिद हुसैन उवैसी के अलावा हज़ारो की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की तदफीन के बाद सैय्यद जीलानी मियाँ के बेटे सैय्यद अली मियां ने सब के लिए खुसूसी दुआ फरमाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें