March 15, 2026 8:23 pm

गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रालीओं पर पुलिस ने लगवाया निशुल्क रिफ्लेक्टर

पुलिस ने वाहनों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

पिहानी पुलिस का सराहनीय कदम, गन्ने लदे ट्रैक्टर ट्राली ओं पर पुलिस ने लगवाया निशुल्क रिफ्लेक्टर

हरदोई थाना पिहानी पुलिस द्वारा यातायात व सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ सिखाया। इस दौरान पुलिस ने वहां से गुजरने वाले गन्ना लदे वाहनों, टेंपो और अन्य चार पहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।मंगलवार को कोतवाल दिलेश कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज दिलीप त्रिपाठी, आरपी दिवाकर ,राजेश कुमार, विनोद त्रिपाठी, शोभित मिश्रा, प्रतीक्षा राघव आदि पुलिस बल के साथ कैंप लगाकर वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने स्वयं व अपने परिवार के जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सीख दी। कैंप के दौरान वहां से गुजरने वाले गन्ने से लदे ट्रक व ट्रैक्टरों, टेंपो और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। वाहन चालकों को किया जागरूक
किया।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने रिफ्लेक्टर लगवाए। पुलिस ने 350 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए। इस दौरान गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रालों पर रेडियम का लगा लाल कपड़ा भी लगाया। कस्बा इंचार्ज दिलीप त्रिपाठी ने कि दुर्घटनाओं में काफी जान चालक की लापरवाही से जा रही हैं। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें तो हादसों को कम किया जा सकता है। इस वक्त कोहरे का समय चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रालियों से काफी हादसे होते हैं, इसलिए ट्राली पर रिफ्लेक्टर, रेडियम की पट्टी और कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें