March 12, 2026 11:37 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत 5 घायल

कमरुल खान
हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर कोई कुइयाखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गया,जिसमे एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के 5 लोग घायल हुए हैं।घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।
सांडी थाना क्षेत्र के बरंडारी गांव निवासी लाखन 64 वर्ष पुत्र छुन्ना ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार को उसके पौत्र का अन्नप्राशन संस्कार था। सवायजपुर में अन्नप्रासन संस्कार करा कर वह एक टेंपो में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वापस घर जा रहे थे। तभी कुइयांखेड़ा गांव के पास सामने से एक अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे लाखन 64 वर्ष, टेंपो चालक उसका भतीजा रामबाबू 33 वर्ष पुत्र कोमिल, दामाद राजेंद्र 32 वर्ष पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम मझिगवां थाना बिल्हौर, बेटी मोनी 27 वर्ष पत्नी राजेंद्र,नाती अर्पित 6 वर्ष पुत्र भाई का दामाद राजीव 25 वर्ष पुत्र लाखन निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना लोनार घायल हो गए।सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया। जहां लाखन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना पर कोतवाल उमाकांत दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें