March 16, 2026 5:44 pm

पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुई कृष्ण लीला

मल्लावां/ हरदोई।कस्बे के राघौपुर रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कृष्ण लीला के पहले दिन मुख्य अतिथि राजेश पाठक,विशिष्ट अतिथि समाजसेवी  विशाल जायसवाल ने फीता काटकर भगवान की आरती उतारकर शुरूआत कराई।
कस्बे के रामलीला मैदान में श्री रामलीला सेवा संस्थान समिति की ओर से कृष्ण लीला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार की रात को मुख्य अथिति भाजपा नेता राजेश पाठक ,विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विशाल जायसवाल ने लीला की शुरुआत कराई। इस मौके पर राजेश पाठक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो के आयोजन से लोगो की भगवान के प्रति आस्था बढ़ती है।कहा कि, लोग लीला के माध्यम भगवान  के द्वारा बताए गए सदमार्ग पर चलना चाहिए।वहीं विशाल जायसवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन में लोग बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं कहा कि वह लीला में हरसम्भव मदद करेगे । बृन्दावन से आई आदर्श रामलीला रासलीला मंडल कमेटी के कलाकारों ने कंश जन्म,महाराज उग्रसेन को जेल में डालना,देवकी विवाह की लीला का मंचन किया। इस मौके पर समिति के महामंत्री राजेश मिश्रा , संयुक्त मंत्री चन्दगीराम मिश्रा,अभिजीत,अंकित सुधीर,हरिश्चंद्र,आशीष,विकास,प्रेम,मुरारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें