March 16, 2026 9:18 pm

लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त कर समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेः-मुख्य विकास अधिकारी

हरदोई। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर 2021 को होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विवाह कार्यक्रम मे कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुये जोड़ो के बैठने व खान-पान की व्यवस्था की जाये। सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे वर वधु को आर्शीवाद देने के लिए जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त कर समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला प्रोवेशन अधिकारी सुशील कुमार,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें