March 15, 2026 10:24 pm

संघर्ष,समर्पण व त्याग की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी-जीत लाल सरोज

हरदोई। कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्रीमती सोनिया गाँधी का जन्मदिन मनाया गया।
हरदोई।जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय ने सोनिया के चित्र पर रोली टीका लगाकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की।
प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि संघर्ष, समर्पण व त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। महिला शक्ति,प्रेम व त्याग की मिसाल प्रेरणास्त्रोत कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का
देश के प्रति त्याग, समर्पण, बलिदान और अथक परिश्रम हमें सदैव प्रेरणा देता है।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभ्यता और मूल्यों के प्रति समर्पित,उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायक है।एक ऐसा नेतृत्व जिस पर देश भर के कार्यकर्ता गर्व करते हैं।उनकी निर्णय क्षमता हम सब की प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर साधू सिंह, जमील अहमद अंसारी, पी एल रावत,सुनील शर्मा, श्रीप्रकाश मिश्रा,महताब अहमद, रवींद्र मिश्रा,सर्वेश कुशवाहा, शहनवाज,शैलेन्द्र वर्मा, दीपक राजवंशी, राम सिंह, राजेश पाण्डेय, आदि साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें