March 12, 2026 10:35 pm

ब्लाक भरखनी के सोशल ऑडिट की एंट्री कांफ्रेंस का आयोजन संपन्न

क भरखनी के 33 ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता की धनराशि की वसूली करें-अजय प्रताप सिंह
हरदोई।वित्तीय वर्ष 2019-20 में ब्लाक भरखनी के 33 ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता के प्रकरण पाए गए थे, उनकी वसूली की प्रक्रिया शीघ्रता शीघ्र करें। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 की सोशल ऑडिट की 90 ग्राम पंचायतों में शुरू कराए जाने के निर्देश जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने आयोजन में दिए।
मालूम हो कि ब्लॉक भरखनी के लिए एंट्री कॉन्फ्रेंस का आयोजन जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वर्ण जयंती सभागार में किया गया।
जिसमें भरखनी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी, समस्त सचिव,तकनीकी सहायक एवं नामित बीसैक/बीआरपी उपस्थित हुए। आयोजन पूर्व जिला सोशल को आरडी ने ऑडिट कोऑर्डिनेटर इंद्र भूषण सिंह ने भरखनी ब्लॉक के 2019-20 के प्रकरण को पटल पर रखा।साथ ही भरखनी ब्लाक की 90 ग्राम पंचायतों में शुरू होने वाली सोशल ऑडिट की रूपरेखा बताई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने नरेगा एवं पीएमएवाई जी के  अभिलेख उपलब्ध कराने एवं ग्राम सभा बैठक में सचिवों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने वर्ष 2019-20 में भरखनी में सोशल ऑडिट के दौरान पाए गए वित्तीय अनियमितता के प्रकरण वाली 33 ग्राम पंचायतों में वसूली की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें