March 16, 2026 2:57 am

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अभय शंकर शुक्ल बने स्थानीय ब्रांड एंबेसडर

मल्लावां हरदोई।। भारत सरकार के द्वारा संपूर्ण देश में चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022 ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया है । वर्ष 2021 में नगर पालिका परिषद मल्लावां भी जनपद की नगर पालिका की अपेक्षा मल्लावा नगर पालिका स्वच्छता के प्रति एक अहम रोल अदा किया था जिसमें अध्यक्ष अंकित जायसवाल व अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार निगम ने भी वाहवाही बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी । इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद मल्लावां द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर के सम्मानित अभय शंकर शुक्ला को ब्रांड अंबेसडर नामित किया गया है । ब्रांड एंबेसडर नामित होने पर अभय शंकर शुक्ल ने बताया जिस प्रकार पिछले वर्ष भी नगर पालिका ने स्वच्छता में अपना अलग स्थान हासिल किया था उसी की रूपरेखा में वर्ष 2022 में भी प्रदेश में भी प्रथम स्थान पर नगर पालिका परिषद मल्लावां का भी परचम लहराएगा ।

रिपोर्ट /शरद कुमार मल्लावां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें