March 7, 2026 10:11 am

सेन्टर आफ एक्सीलेन्स फार वेजिटेबल उर्मदा, कन्नौज के यहॉ कई कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गयाः-सुरेश कुमार

हरदोई।जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया है कि जनपद में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास 30 नान एनएचएम जनपद स्तरीय दो दिवसीय औद्यानित विकास योजनान्तर्गत प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत 18 दिसम्बर 2021 को सेन्टर आफ एक्सीलेन्स फार वेजिटेबल उर्मदा, कन्नौज के यहॉ कई कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। कृषकों के भ्रमण दल का प्रतिनिधित्व सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा द्वारा किया गया। संस्थान में भ्रमण के दौरान प्रभारी अधिकारी एक्सीलेंस सेन्टर डा डीएस यादव, वैज्ञानिक दीपक उपाध्याय, वीपी सिंह एवं एसपी सिंह द्वारा कृषकों को इण्डों-इजराइल तकनीक पर आधारित सब्जी उत्पादन की नवीनतम एवं अधिक उपज प्रदान करने वाली तकनीकों के विषय में बताया गया। संस्थान के प्रभारी द्वारा कृषकों को बताया गया कि संस्थान में अपना बीज देकर पौध तैयार कराने की भी सुविधा मौजूद है, जिसका अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किया गया। इच्छुक कृषक बेसौसम पौध तैयार कराकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है जिससे कृषकों की आमदनी में भी वृद्धि होगी। जोकि कृषकों की आय दोगुनी करने की शासन/सरकार की मंशानुरूप  भी है। ऐसे कृषकों को बेमौसम सब्जी की पौध प्राप्त करने के लिए संस्थान में एडवांस बुकिंग की सुविधा भी मौजूद है। संस्थान द्वारा दी जा रही इस प्रकार की सुविधा के विषय में कृषकों ने जानकर भविष्य में संस्थान से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की रूचि दिखाई। इसके अतिरिक्त् संस्थान के प्रक्षेत्र पर स्थित पालीहाउस में सब्जी कल्टीवेशन के रूप में विभिन्न सब्जियों के बारे में कृषकों द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें