कछौना(हरदोई):* परिवार नियोजन के प्रति व्यापक जागरूकता लाने और परिवार नियोजन के साधनों में जागरूकता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। जिसमें दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक हो रही हैं। महिलाओं को इच्छा अनुसार छाया गोली, माला डी०, एन० कंडोम, कॉपर टी, इमरजेंसी पिल्स, अंतरा इंजेक्शन के लाभ के बारे में बताया गया। दो बच्चों के बीच 3 वर्ष का अंतर होना चाहिए। जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। मां बच्चे कुपोषित नहीं होते हैं। छोटा परिवार सुखी परिवार होता है।
इस अवसर पर डॉ मुकेश गुप्ता, डॉक्टर शक्ति भूषण, डॉक्टर पूनम गुप्ता, स्टाफ नर्स प्रेमलता, अनुराधा, सोनाली खरवार, प्राची, एकता आदि स्टाफ मौजूद रहा। एंबुलेंस 108, 102 की प्रियंका ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने का सहयोग किया।
रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता