March 16, 2026 12:38 am

बेखौफ चोरों ने एक रात में 3 दुकानों को बनाया अपना निशाना

पाली/हरदोई। बीती रात रूपापुर में चोरों ने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया, जिनसे हजारों की नगदी समेत माल अन्य जरूरी सामान लेकर चोर फरार हो गए।
पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी रात्रि गश्त करते रहे, इसके बावजूद रूपापुर कस्बे में तिमिर पुर गांव निवासी नरेंद्र की समर व मोटर की दुकान समेत हुल्लापुर गांव निवासी अनिल की जन सेवा केंद्र तथा तथा बलवीर की बीज भंडार की दुकान है शनिवार की रात चोरों ने जीने के सहारे चढ़कर लिंटर को तोड़कर कॉपर के तार समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। वही अनिल की दुकान से आठ हजार की नगदी के अलावा बलवीर की दुकान के लिंटर के किनारे की दीवार तोड़कर हजारों की नगदी समेत सामान चोरी कर फरार हो गए और चौकी पुलिस गश्त करती रह गई।सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर पहुंची, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस संबंध में जब रूपा को चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार दुबे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है मुझे उम्मीद है बहुत ही जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें