March 15, 2026 9:13 pm

सांडी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

हरदोई।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाये जा रहे प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत सांडी विधानसभा में प्रशिक्षण शिविर सुमित्रा देवी इंटर कालेज महेशपुर में जिला उपाध्यक्ष नेतम भरतीय द्वारा आयोजि किया गया।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए  प्रशिक्षक जागृति राही ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई से आम लोग त्रस्त हैं।जुमलों से त्रस्त जनता अब भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है।
प्रशिक्षक मनीष सिन्हा ने कहा कि विकास के वादों से मुकरने वाली भाजपा सरकार की हार निश्चित है।जो जनता को दो रुपये का मुफ्त मास्क नहीं दे पाए उनके झांसे में अब जनता नहीं आने वाली।
प्रशिक्षक विजय राव ने कहा कि सपा, बसपा, भाजपा तीनों ही फ्रेंडली फाइट कर रहे हैं।कोरोना में लोगों की मदद के समय  प्रियंका गाँधी ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया और बाकी सभी विपक्षी दल घरों में बैठे ताली-थाली बजा रहे थे।
प्रशिक्षक सलमान ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी भाजपा का झूठ खुलकर सामने आ गया है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, जिला उपाध्यक्ष अनवारुल हसन, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमरेंद्र शर्मा  सी पी सिंह, जिला सचिव सर्वेश वर्मा आदि सैकडों कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें