March 16, 2026 4:41 pm

हरपालपुर में बाल्मीकि सम्मेलन संपन्न

ग्रेस नेता राजवर्धन सिंह राजू ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया सम्मान
हरपालपुर/ हरदोई।
मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक व सवायजपुर विधानसभा प्रभारी कांग्रेस नेता राजवर्धन सिंह राजू ने रविवार को  हरपालपुर नक्खाशा बाग में बाल्मीकि सम्मेलन का आयोजन किया।
सम्मेलन में बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों को तिलक लगा नागरिक अभिनंदन व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सवायजपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ झूठे वादे करके जनता को बरगलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज की सेवा करना है।वह मिशन आत्म संतुष्टि के जरिए आजीवन गरीब मजलूमो की सेवा करते रहेंगे।इस मौके पर बुधपाल बाल्मीकि, जगदीश बाल्मीकि,सुधीर बाल्मीकि,विनय कुमार बाल्मीकि,सेवाराम बाल्मीकि,रामासरे बाल्मीकि,राजेन्द्र बाल्मीकि,केसरी बाल्मीकि,छोटे भैय्या बाल्मीकि,जगपाल बाल्मीकि व रामकिशोर मस्ताना, क़दीर शाह, सोनू सिंह,भीम सिंह,राजेश सिंह, अरविन्द सिंह, इन्द्रेश सिंह,गजेन्द्र सिंह, अरुण सिंह,अनूप राजपूत, सचिन सिंह,पूर्व प्रधान देवेश शुक्ला  बाल्मीकि समाज कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें