March 16, 2026 4:34 pm

बीती रात कामाख्या देवी मंदिर में मूर्तियों को किया गया खंडित

अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत, मंदिर में पहले भी हो चुकी है कई बार चोरियां
कछौना/हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैसिंगपुर में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में बीती रात अज्ञात युवक ने कामाख्या देवी व दुर्गा माता की मूर्ति तोड़ दी। साथ ही परिसर में बने अन्य मंदिर का ताला तोड़ने की कोशिश की। आहट पाकर मंदिर के पुजारी बाबा जगन्नाथ के शोर मचाने पर चोर डंडे से मंदिर के अन्य सहयोगी पुजारी राम प्रसाद पर हमलाकर फरार हो गया। रात्रि के अंधेरे में पुजारी चोर को पहचानने में असफल रहे। मामले की शिकायत मंदिर के पुजारी बाबा जगन्नाथ ने कछौना कोतवाली में की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। इससे पहले भी इसी मंदिर में चोरी की घटनाएं कई बार घटित हो चुकी हैं। फिलहाल मंदिर में खंडित हुई मूर्तियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें