March 15, 2026 7:10 pm

पुलिस ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा

पाली(हरदोई) गुरुवार शाम 6 बजे सूचना पर थाना पुलिस ने खनिकलापुर गांव के निकट अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। पुलिस मिट्टी से भरी टैक्टर ट्राली को थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर निवासी अरविंद ने गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनका खेत गांव के निकट है, जहाँ पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। उस दौरान खनन हो रहा था। पुलिस अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर थाने ले गई। पाली थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया की दो ट्रैक्टर ट्राली ओ में फावड़े से खोद कर मिटटी भरी जा रही थी जिनको पुलिस थाने ले आई ट्रैक्टर ड्राइवरों से पूछताछ की जा रही है

रिपोर्टिंग अनुपम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें