March 17, 2026 6:18 am

रिटायर्ड दरोगा के गोली मारने के अपराध में 4 के विरुद्ध हत्या के प्रयास का  मुकदमा दर्ज

पिहानी।हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोहरा में बीते रविवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फौजदारी हो गई।इस विवाद में एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के रिटायर्ड दरोगा के पैर में गोली मार दी।रात में अचानक हुए फायर की आवाज सुनकर गांव में सनसनी मच गई।सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिहानी में लाकर भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घायल दरोगा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 नामजद लोगों के विरुद्ध जान से मारने की नियत से हत्या करने की कोशिश की कानूनी धारा में मुकदमा लिखकर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।
जानकारी करने पर पता चला है कि हरिशंकर निवासी अकोहरा ने रामकुमार व रामकुमार के दत्तक पुत्र चंदू से 1996 में भूमि का बैनामा कराया था।तभी से हरिशंकर उस पर काबिज है।3 दिसंबर सन् 2022 को सुशील कुमार, सुधीर कुमार,
नीरज कुमार और राम कुमार रविवार की रात 1:00 बजे जबरदस्ती खेत जोत रहे थे।मना करने पर उक्त चारों ने गाली गलौज करते हुए गांव के ही रिटायर्ड दरोगा अजय प्रकाश सत्यार्थी को गोली मार दी।गोली रिटायर्ड दरोगा के जांघ में लगी।हरिशंकर की तहरीर पर पुलिस ने सुशील कुमार,सुधीर कुमार,नीरज कुमार व राम कुमार के खिलाफ जान से मार देने की नियत का मुकदमा दर्ज किया है।घटना के संबंध में कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रामकुमार व श्रीकृष्ण के बीच में खेत का विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष अपना-अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं।प्रथम पक्ष के श्रीकृष्ण ने 13 अक्टूबर को प्रार्थना-पत्र दिया था,जिसमें 14 अक्टूबर को 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।सीआरपीसी की धारा 107 /16 शांति भंग में कार्रवाई की गई।22दिसंबर को दूसरे पक्ष के रामकुमार मिश्र की तहरीर पर पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।31 दिसंबर को 107/16 में दोनों पक्षों को दोबारा फिर पाबंद किया गया। दोनों पक्षों को खुद कई बार कोतवाली में लड़ाई झगड़ा न करने की नसीहत दी गई।जमीनी विवाद चकबंदी न्यायालय में भी विचाराधीन है ।घटना के संबंध में जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें