March 10, 2026 10:53 am

भाजपा की सोशल मीडिया आईटी की बैठक संपन्न हुई

हरदोई।प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी प्रकाश पाल की उपस्थित में व जिला उपाध्यक्ष  संजय सिंह गुड्डू की अध्यक्षता में जिला संयोजक आईटी सौरभ सिंह गौर एवं सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा के संयोजकत्व में  मुख्य अतिथि  पंकज शुक्ला, प्रभारी अवध क्षेत्र/प्रदेश प्रमुख आईटी एवं सोशल मीडिया गुजरात तथा विशिष्ट अतिथि मानस मित्रा क्षेत्रीय संयोजक आईटी एवं आयुष बाजपाई  क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया द्वारा हरदोई जिले की आईटी व सोशल मीडिया जिला टीम के साथ विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना बनवाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ पंकज ने कहा कि भाजपा आईटी व सोशल मीडिया के प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की गरीब कल्याण कारी अनेकों योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के बीच रखने के साथ साथ विरोधियों द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार को भी सत्यता के आधार पर जनता को अवगत कराने की जिम्मेदारी है।
प्रकाश जी ने बूथ तक के व्हाट्सएप ग्रुप पर योगी मोदी सरकार की उपलब्धियों को बूथ तक भेजने की बात कहते हुए हरदोई जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलताक करते हुए उनके आंकड़ो को सोशल मीडिया पर रखने की बात कही।मानस मित्रा ने संगठन की संरचना को सुदृण करने पर बल देते हुए आईटी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को विभिन्न टेक्नोलॉजी से अवगत करवाया।बैठक का संचालन जिला आईटी सह संयोजक विपिन मिश्रा द्वारा किया गया।
जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू ने बैठक में पधारे सभी मंचासीन वरिष्ठ पदाधिकारी गणों व सभी विधानसभा एवं मंडल से आये हुए संयोजको सह संयोजको का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें