March 17, 2026 7:35 am

जनपद के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के बीच  समन्वय आवश्यक हैः-प्रेमावती

हरदोई।जनपद के जिला पंचायत सभागार मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टी की गयी तथा जिन विभागों से अभी तक अनुपालन आख्या प्राप्त नही हुई है उनके विभागाध्यक्षों को शीघ्र अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों से विकास कार्यो केे सम्बन्ध मे प्रश्न पूछे गये जिनका जिला स्तरीय अधिकारियों ने जवाब दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। अधिकारी गण सदस्यों की बातों को ध्यान से सुने और समस्याओं के कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत स्वाती जैन ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह,जिला पंचायत के सदस्य तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें