March 17, 2026 11:21 am

भूमि विवाद के चलते 22 घंटे बाद यामीन के शव को किया गया दफन

मल्लावां/हरदोई।विवादित जमीन पर शव दफन करने को लेकर की गई शिकायत के मामले में  एसडीएम,सीओ समेत सात थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में विवादित जमीन से कुछ दूरी पर शव को दफन कराया गया। इसके अलावा पीएसी बल भी तैनात रहा।
कस्बे के मोहल्ला बड़ा दरवाजा निवासी यामीन  पुत्र यासीन उम्र लगभग 60 वर्ष की मंगलवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी।शाम करीब 6 बजे परिजन शव को कस्बे के बगदाद रोड स्थित दादे मियां मजार के निकट दफन करने गए थे। इसी बीच गंगारामपुर निवासी राकेश गुप्ता पुत्र विशंभरदयाल ने पुलिस व प्रशासन को ट्रस्ट की जमीन पर शव दफन करने की शिकायत कर दी। सूचना पर एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ हेमंत उपाध्याय, सात थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर एहतियात के तौर पर शव को दफन करने से रोक दिया था।जिस पर देर रात उनके परिजन शव को वापस लाकर बड़े दरवाजे पर रख दिया था। बुधवार की सुबह फिर से एसडीम सीओ कोतवाली पहुँचे। जहां पर दोनों पक्षों ने जमीन सम्बन्धित अभिलेख अपने अपने प्रस्तुत किए।जिस पर एसडीएम ने तीन पक्ष कब्रिस्तान कमेटी,राकेश गुप्ता,नदीम के अभिलेख देखने के बाद दो सप्ताह के अंदर जमीन सम्बन्धित प्रमाणित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान विवादित जमीन के आसपास कस्बे के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ को देखते बिलग्राम,माधौगंज,सांडी कासिमपुर,सुरसा, बघौली,मल्लावां पुलिस के पीएसी मौके पर पहुँच गई। एसडीएम ने परिजनों के अलावा तीनों पक्षो  को समझानें बुझाने पर विवादित जमीन से करीब 50 मीटर दूर करीब 4 बजे परिजनों ने शव को दफन कर दिया गया।  शव दफन होने के दौरान करीब 5 घंटे तक एसडीएम समेत पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा। विवादित जमीन की शव दफन होने के चलते पैमाईश नही हो सकी।  राकेश कुमार का कहना कि जमीन ट्रस्ट की है। जिसपर शव रखा जा रहा था। जिसके चलते उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें