March 3, 2026 10:56 am

थाना लोनार पुलिस ने हत्या का किया सफल अनावरण,एक अभियुक्त गिरफ्तार

हरदोई। जनपद में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के नेतृत्व में थाना लोनार पुलिस व सर्विलांस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि ग्राम बैजना में ऋषि पाल के खेत में पड़े पुआल में मृतक राम प्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय मुल्ला उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बैजना थाना लोनार जनपद हरदोई का शव मिला था जो कि 23 फरवरी की शाम से घर से गायब थे। मृतक के पुत्र राजेश की सूचना पर पंडित नन्हे लाल निवासी ग्राम लोनार हरदोई और तीन व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर इस सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु थाना लोनार के अतिरिक्त जनपद की सर्विलांस व एसओजी टीम को भी लगाया गया। मुखबिर की सूचना व परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर हत्या के तमाम पहलुओं की जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आए कि मुकदमे में नामजद उपरोक्त के नाम शक के आधार पर दिखाए गए हैं तथा घटना के कारणों की तलाश के क्रम में किसी रंजिश का होना नहीं पाया गया। एसओजी टीम व प्रभारी निरीक्षक लोनार टीम द्वारा गहनता से छानबीन कर घटना में वास्तविक अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र हरिश्चंद्र उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ थाना लोनार जनपद हरदोई को प्रकाश में लाया गया।उसे ऐजा मोड़ के पास से एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ की गई तो अभियुक्त सुभाष यादव ने अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि मेरा करीब 3 वर्ष से मृतक की बहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी मृतक व मृतक के परिजनों के होने के बाद मृतक की बहू से मिलने जुलने बात करने पर मुझे मना किया गया और मेरे खिलाफ कार्यवाही की बात कही गई।मृतक रामप्रकाश मेरे रास्ते में रोड़ा बन रहे थे, इसलिए मैंने ऋषि पाल के खेत में पड़े वालों के पास हथौड़ी से सिर पर हुआ। शरीर पर कई बार वार कर हत्या कर दी और शव को पुआल में छुपा दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल हथौड़ी की बरामदगी की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रेम सागर सिंह प्रभारी स्वाट, उपनिरीक्षक वर्मा रमेश सिंह एसओजी प्रभारी, हेड कांस्टेबल सुभाष मौर्य, हेड कांस्टेबल सत्यभान सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल सतीश और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें