March 3, 2026 10:56 am

माधौगंज, बाइक सवार बीडीसी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मृत्यु

माधौगंज/हरदोई।बाजार करके घर जा रहे बीडीसी सदस्य को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गम्भीर रूप से घायल को सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
थाना क्षेत्र के गांव खजहानपुर निवासी  नारेंद्र 50 वर्ष पुत्र सूरज प्रसाद कस्बे से बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर जा रहे थे। रविवार को पौने चार बजे दिन में बिल्हौर कटरा मार्ग शेखनपुर गांव के सामने मोड़ पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर राजेश सरोज ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र अमन 16 वर्ष व एक पुत्री सिंपल पटेल 19 वर्ष, पत्नी रेनू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें