March 15, 2026 11:13 pm

कछौना, संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

कछौना, हरदोई। थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत गौरी खालसा निवासी 25 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बतातें चलें थाना क्षेत्र कासिमपुर के ग्राम गौरी खालसा का 25 वर्षीय युवक कुछ दिन पूर्व घर से लापता था। जिसका शव ग्राम मुसलमान बाद के पास श्मशान घाट के समीप स्थित एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटका शनिवार को ग्रामीणों ने देखा। आसपास चर्चा होने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक प्रमोद पुत्र राधे लाल निवासी गौरी खालसा के रूप में पहचान हुई। चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार मौर्य मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें