March 16, 2026 2:54 am

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत तीन रेफर

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ।। थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के पास तेज गति से आ रही दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक सवार पिंकू पुत्र रामस्वरूप 18 वर्ष राजीव पुत्र गोकरन 2 वर्ष राजीव पुत्र मायाराम 24 वर्ष पुनीत पुत्र राजेंद्र उम्र 22 वर्ष घायल हो गए, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिलग्राम भेजा जहां से डॉक्टरों ने 2 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।। जिला चिकित्सालय से पुनीत पुत्र राजेंद्र को चिकित्सकों ने उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया,घायल पुनीत को ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही पुनीत ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से घरवालों कोहराम मच गया, पुनीत पुत्र राजेंद्र निवासी बलेंदा गांव का बताया जा रहा है।जो होली मनाने बिलग्राम आ रहा था तभी यह हादसा हुआ।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कारवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें