March 16, 2026 2:29 am

बिलग्राम, एक्सीडेंट में जीजा साले घायल

कमरुल खान

बिलग्राम कटरा बिल्हौर मार्ग हीरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए, प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार मोनू पुत्र लालाराम 24 वर्ष निवासी इछनापुर थाना सुरसा जो अपने साले पुष्पेंद्र पुत्र करन निवासी भिक्का पुरवा के साथ बाइक से मल्लावां होली मिलन में गये थे। वापस आते समय हीरापुर गांव के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे मोनू व उसका साला पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से बाइक सवार घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुष्पेंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

पुष्पेंद्र के पिता ने बताया कि।।
पुष्पेंद्र अपने बहनोई मोनू के साथ होली मिलकर अपने घर भिक्खा पुरवा जा रहा था तभी ये हादसा हो गया। पिता ने बताया कि हादसे में पुष्पेंद्र की टांग टूट गई है जिसे उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें