मल्लावां/ हरदोई।होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रंग खेलकर व एक दूसरे के गले मिलकर मनाया गया।
होली पर्व पर लोगों ने जमकर रंग खेला और एक दूसरे के गले लगाया। शुक्रवार होली की फ़ाग गीत गाते हुए चहचर कस्बे में निकाली गई, जिसमें कलाकारों ने भी भाग लिया।वही बाद में लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर व गुझिया खिलाकर बधाई दी। विधायक आशीष सिंह आशू के आवास देवमनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं चेयरमैन अंकित जायसवाल, समाजसेवी विशाल जायसवाल के यहां मिलने वालों की भीड़ लगी रही। पूर्व विधायक सतीश वर्मा, पूर्व विधायक बृजेश वर्मा, सपा नेता ब्रजेश कुमार वर्मा, टिल्लू, राजेश पाठक के घर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ पर एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गयी।