March 16, 2026 1:46 am

हिंद आर्मी ने उपमुख्यमंत्री के भतीजे का किया स्वागत

 

माधौगंज -हरदोई/ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भतीजे गौरव पाठक का नगर पंचायत कुरसठ में किया गया जोरदार स्वागत। मालूम हो कि गौरव पाठक युवा दिलों की धड़कन कहे जाते हैं वो भी राजनीति के अखाड़े में कूद चुके और अब सक्रिय रूप से भूमिका निभाने को तैयार हैं इसी कड़ी में मंगलवार को नगर पंचायत कुरसठ में. हिंद आर्मी संस्था के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। और उनसे राजनीति में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने का आह्वान किया। गौरव पाठक का चंद्रकांत दीक्षित व जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर गौरव पाठक ने कहा कि अब विकास धारा और तेज बहेगी क्योंकि जनता ने फिर एक बार बीजेपी को प्रचंड जीत दिलाई है !इस मौके पर वहां की जनता ने बहुत हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए स्वागत सत्कार किया इस मौके पर चन्द्रकान्त दीक्षित, संजय बाजपेई उर्फ दिवाकर वेदपाठी हिंद (आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष)लक्ष्मीकांत द्विवेदी(पूर्व नगर अध्यक्ष कुरसठ) पवन अग्निहोत्री (हिंद आर्मी के कोषाध्यक्ष) नन्हे बाबू तिवारी, शिव शर्मा ( आचार्य)जटा शंकर तिवारी, लटूरी तिवारी, बृजेश तिवारी, आशीष अवस्थी (पत्रकार) मोहन पटेल (भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा टीम मोदी सपोर्टर जिला उपाध्यक्ष) भरत द्विवेदी( भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री) कुंवर शमशेर अली( हिंद आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव) सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र उर्फ बिंदर,आदि सैकड़ों सम्मानित लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें