March 12, 2026 9:18 pm

गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी

पिहानी/हरदोई।गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी पर राम नवमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि के तौर पर हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा वती पीके वर्मा  मौजूद रही।
इस अवसर पर ठीक 12:00 बजे भगवान रामचंद्र का जन्म हुआ। महिलाओं ने गीत गाए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा वती  ने कहा कि भगवान राम जी वास्तव में मर्यादा के कठिन परिश्रम कर्ता तथा कड़े पक्षधर थे । आमतौर तौर पर तो हम उन्हें हर रोज याद करते हैं लेकिन आज उन्हें याद करने व उनके आदर्शों का पालन करने का विशेष दिन है। पीके वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राम नवमी यूँ ही नहीं मनाई जाती है। इसे मनाने के पीछे भगवान श्री रामचंद्र जी का इतिहास जुड़ा हुआ है। जिन्होंने जनता के कल्याण के लिए 14 वर्ष तक वनवासी जीवन व्यतीत किया था। उन्होंने अपने वनवास के दौरान अपने पत्नी माता सीता को खोया था व अपने युद्ध प्रणाली से रावण को हराकर अपनी पत्नी को वापस लाए। विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि रामनवमी बडी ही श्रद्धा और आस्था से साथ मनाया जाता है। क्योंकि यह हिन्दूओं के एक पवित्र व धार्मिक त्योहारों में से एक है जो यह स्वयं परमात्मा का दिया हुआ जन्मोत्सव है। जो आम जनता को सर्वोत्तम शक्ती प्रदान करता है व लोगों को मर्यादा की सीख देता है। इस मौके पर संजय सिंह, देवेंद्र मिश्रा ,प्रदीप राठौर ,अनुशर्मा, नीलम शर्मा, स्मिता कपूर ,
साधना कपूर, मृदुल कपूर गोपाल कपूर, दिनेश गुप्ता, गौरव कपूर आदि समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें