March 17, 2026 5:40 am

सड़क हादसे में युवक की मौत,छोटे भाई की शादी की खुशियां गम में बदलीं

पाली/हरदोई।ढाबे पर खाना खाकर शनिवार की रात को कार से घर लौट रहा एक युवक एक कटरा बिल्हौर हाईवे पर रम्पुरा खमरिया गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना घर पर पहुंचते ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
सवायजपुर निवासी 30 वर्षीय राकेश शनिवार की रात को अपनी कार से पाली थाना क्षेत्र में खमरिया गांव के पास एक ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहा था,वह जैसे ही आईटीआई मोड के पास पहुंचा,तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार पर सवार राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सवायजपुर सीएचसी पर भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया,जिसकी जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राकेश अपने तीन भाइयों व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। शादी के 8 साल बाद भी उसके कोई संतान नहीं हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दूध टैंकर पुलिस के कब्जे में है कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें