March 17, 2026 9:58 am

खेत के खातिर बड़े भाई ने भाई व पिता पर किया हमला,भाई की मौत से कोहराम 

हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रैगाई में भाई ने भाई की हत्या की है। डेढ़ बीघा खेत के विवाद में बड़े भाई राधेश्याम ने छोटे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। बीच-बचाव में आये पिता को भी बेटे ने हमला कर घायल कर दिया। गंभीर घायल को पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि यानी कोतवाली क्षेत्र के बंगाली गांव में डेढ़ बीघा खेत के विवाद में बड़े भाई राधेश्याम ने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी बीच बचाव में आए पिता को भी बेटे ने हमला कर घायल कर दिया गंभीर घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।सूचना पर पिहानी पुलिस सहित सीओ हरियावां परशुराम सिंह ने मौके का जायजा लिया।एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जमीन के विवाद में भाई ने भाई की हत्या की है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें