March 16, 2026 2:30 am

कटियारी क्षेत्र में मिट्टी माफिया खोद रहे धरती का सीना

जिला खनन अधिकारी ने मारा छापा, तीन मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली सीज
हरपालपुर/हरदोई।कटियारी क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी खनन का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।
शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर जिला खनन अधिकारी अजीत सिंह ने ककरा गांव में छापा मारकर मिट्टी का अवैध खनन कर जा रही तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर कोतवाली में खड़ी करा दी हैं। जिससे मिट्टी कारोबारियों में खनन विभाग के द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग के किनारे ककरा गांव में  मिट्टी माफिया बड़े पैमाने पर लेवलर मशीन से मिट्टी खनन कर रहा था। जिसकी सूचना शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी को मिली। मौके पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी ने मिट्टी माफिया की दो मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली व एक खाली ट्राली को पकड़ कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है।खनन माफिया लेवलर मशीन को ले जाने सफल हो गया है। जिला खनन अधिकारी के छापे से मिट्टी माफिया पर कार्रवाई होने के बाद क्षेत्र मे हो रहे अवैध खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। खनन विभाग की कार्यवाही की क्षेत्र में चर्चा का विषय बन हुई है। सूत्रों की माने तो कहीं ना कहीं मिट्टी के काले कारोबार में सफेदपोश नेताओं की भी हिस्सेदारी बताई जा रही है। जिला खनन अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनो ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें